फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनी क्रिकेट एकेडमी ने 101 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में खेला गया मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को हनी क्रिकेट एकेडमी और एस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें हनी क्रिकेट एकेडमी ने 101 रन से मैच जीता।
विज्ञापन

हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। इसमें उज्ज्वल ने शानदार 120 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 56 गेंद का सामना किया और इसमें 13 चौके और 7 छक्के लगाए। गेंदबाजी में मनजीत कुमार ने तीन, हरीश ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस क्रिकेट एकेडमी की टीम 22 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 99 रन ही बना सकी और 101 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से मानव ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। गेंदबाजी में देव तोमर, उज्जवल, देव अहलावत, जैद, हसन, तुषार ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच उज्जवल को चुना गया। इस मौके पर क्रिकेट कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें