फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनी क्रिकेट एकेडमी की दो विकेट से जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को बीएवी और हनी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दो विकेट से जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

बीएवी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसमें चित्रांश ने 41, प्रखर ने 43 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में देव तोमर, श्लोक और रियांश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 28.4 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए और दो विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से मुर्शिद ने 54 और उज्जवल ने 65 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आदि अंसारी ने पांच और चित्रांश ने दो विकेट लिए। मुर्शिद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू, रविंद्र, सनी, मुनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें