फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनी क्रिकेट एकेडमी की रोमांचक मैच में एक रन से जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को हनी क्रिकेट एकेडमी और नेशनल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इस रोमांचक मैच में हनी क्रिकेट एकेडमी ने एक रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 216 रन बनाए। इसमें यश सिद्धू ने 58, आदेश पाल ने सबसे अधिक 52 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में हरेंद्र, आरिश और तलाह ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल क्रिकेट एकेडमी की टीम 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 215 रन ही बना सकी। इसमें आदित्य ने 37, श्रेय ने 34, अनमोल ने 30 रन बनाए।
गेंदबाजी में शुभम और आदेश पाल ने दो-दो विकेट लिए। हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने एक रन से जीत प्राप्त की। इस मौके पर आदेश पाल को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया गया। यहां हनी काजला, विपुल शर्मा, हर्षित, कोच दीपक सिद्धू, रविंद्र काजला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें