फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनी क्रिकेट एकेडमी रेड ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को हनी क्रिकेट एकेडमी रेड व हनी क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच मैच खेला गया। इसमें एकेडमी रेड ने 71 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

हनी क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 127 रन बनाए। टीम के हर्षित राणा ने 47 रन की पारी खेली। एकेडमी ब्लू के गेंदबाज शाकिब और शुभ ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम 11.2 ओवर में 56 रन ही बना सकी। टीम के आदेश ने सबसे अधिक 35 रन बनाए। एकेडमी रेड के गेंदबाज रोहन ने 3 व सक्षम ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच रोहन को चुना गया। कोच दीपक सिद्धू ने सभी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें