फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हनी क्रिकेट एकेडमी ने एएस क्रिकेट एकेडमी को हराया

विज्ञापन
हनी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को ए एस क्रिकेट एकेडमी और हनी क्रिकेट एकेडमी के बीच रोमांचक मैच खेला गया। इसमें हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 4 विकेट से शानदार जीत प्राप्त कर बढ़त बनाई।
विज्ञापन

एएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 121 रन बनाए। इसमें सालिम ने 36 और नैतिक ने 16 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आदेश पाल ने तीन, दीपांशु ने 2 विकेट और दीपक ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 16.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाकर 4 विकेट से जीत प्राप्त की। इस मैच में अजहान ने 27, आदेश ने 19, अंकुर ने 15 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आरिश ने 3, शिवम ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अजहान को चुना गया। इस मौके पर हनी काजला, विपुल शर्मा, हर्षित, कोच दीपक सिद्धू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें