संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के महादेव देवी मंदिर में आयोजित शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन नव प्रतिमाओं का दुग्धवास, घृतवास और पुष्पवास विधिविधान से संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अनुष्ठान में भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का संचालन पुरोहित पंडित कृष्ण गोपाल, पंडित पंकज मिश्रा, पंडित वीरेंद्र शास्त्री, पंडित सागर शर्मा और पंडित सुरेंद्र शर्मा द्वारा कराया गया।
पुरोहितों ने कहा कि ईश्वर भाव के भूखे होते हैं। सामग्री केवल निमित्त मात्र है। यदि सच्चा भाव हो तो वह ही पर्याप्त होता है। यजमान जोड़ों के रूप में नेत्र चिकित्सक राहुल शर्मा-प्रीति शर्मा, शैलेंद्र शर्मा-ममता शर्मा, डॉ. सुधीर गुप्ता-अंजु गुप्ता, सतीश-निशा, नरेंद्र शर्मा-चंचल शर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा-रेखा, पवन चौहान, मदन गोपाल-गीता सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
भगवान शिव की पिंडी, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, माता पार्वती एवं नंदी की प्रतिमाओं का षोडशोपचार पूजन कर आराधना की गई। आयोजन में राजेश्वरी, शिक्षा देवी, राजकुमारी बिंदिया, विमला अरोड़ा, प्रेमलता सक्सेना, दीपक शर्मा, राजकुमार प्रजापति, नीतू शर्मा, अमृता शर्मा, राजबाला, सुरेखा सोम, संजीव पंवार, सुभाष वेद, मौजूद रहे। संध्या के समय भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने देर रात तक भक्ति रस का आनंद लिया।