फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन स्तर बढ़ाने वाली होम्योपैथी दवाओं की भी किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन स्तर बढ़ाने वाली होम्योपैथी दवाएं मिलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

मेरठ। शरीर में ऑक्सीजन स्तर बढ़ाने में कारगर मानी जा रही कार्बो वीईजी 30, वैनाडियम 30 और एसपीडो एसफार्मा, वैनेडियम मेट, यूप्टोरियम 30 सहित अन्य होम्योपैथी दवाओं की बाजार में किल्लत शुरू हो गई है। शहर के होम्योपैथी दवा स्टोर पर सुबह से शाम तक काफी संख्या में लोग ये दवाएं लेने पहुंच रहे हैं। लेकिन काफी लोगों को बिना दवा ही लौटाया जा रहा है।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बाजार में ऑक्सीजन स्तर बढ़ाने वाली दवाओं की मांग बढ़ी है। ग्राहकों को दवाओं का स्टॉक खत्म होने और आगे का उत्पादन न होने का तर्क देकर लौटाया जा रहा है। कोरोना में इम्युनिटी बढ़ाने वाली जिंक, मल्टीविटामिन, विटामिन सी की दवाओं का बाजार में टोटा हैं। सामान्य पेनकिलर, पैरासिटामोल से लेकर गैस की दवा भी बाजार में नहीं है। न्यूरोविऑन, इवीऑन, बीकॉम्पलेक्स सहित अन्य विटामिन कैप्सूल बाजार से गायब हैं। अब होम्योपैथी की दवाओं की शॉर्टेज भी आने लगी है। लोग दवाएं न मिलने से परेेेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दवाओं के साथ उपकरण भी गायब
- बाजार में कोरोना से बचाव के लिए न जरूरी दवाएं हैं न मेडिकल उपकरण हैं। वैपराइजर, भाप के लिए छोटे स्टीमर, पोर्टेबल ऑक्सीजन केन, पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क, दस्ताने, फेसकवर, थर्मल स्कैनर भी नहीं मिल रहा। इससे लोग परेशान हैं।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें