होमगार्ड्स की तैयारी कलक्ट्रेट से शिवचौक तक हाथ में कटोरा लेकर चलने की थी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद यह कार्यक्रम कचहरी तक ही सीमित रहा। ड्यूटी से हटाए जाने को लेकर आम जनता में भी प्रतिक्रिया देखी गई।
बने हैं अफसरों के गनर
जिन अफसरों को शासन से गनर रखने का अधिकार नहीं है, ऐसे समस्त अफसर अपने साथ होमगार्ड्स को ही रखते हैं। ये होमगार्ड्स उनकी सुरक्षा से लेकर घर के काम तक सब करते हैं। होमगार्ड की ड्यूटी हटने से तहसीलदार, एसडीएम आदि ऐसे अफसरों के सामने भी परेशानी खड़ी होगी।
कलक्ट्रेट में धरना दे रहे होमगार्ड्स के बीच भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। राकेश टिकैत ने सरकार के निर्णय को गलत बताते हुए कहा कि किसी भी अन्याय के खिलाफ भाकियू हमेशा खड़ी है। इस लड़ाई में वह होमगार्ड्स के साथ हैं।
इन्होंने कहा
शासन के आदेश पर जिले में पांच सौ से अधिक होमगार्ड्स हटाए गए हैं। बाकी अभी होमगार्ड ड्यूटी कर रहे हैं, यातायात पुलिस में भी ड्यूटी चल रही है। शासन के निर्देशों का पालन किया गया है।
- विजय कुमार सिंह, होमगार्ड कमांडेंट
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/