इसके बाद नशा होने पर इरशाद को कासमपुर खोला के जंगल में ले गए, जहां उसकी कपड़े से गला घोंटकर हत्या कर शव को घास-फूस के नीचे छिपा दिया, जिसे मंगलवार सुबह बरामद कर लिया गया। एसपी देहात ने बताया कि दीपक को जेल भेज दिया गया है, जबकि छोटू अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
इरशाद के परिवार में मचा कोहराम
गांव बलीपुरा से लापता इरशाद की हत्या किए जाने का खुलासा होने व शव मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/