फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर वसूली की रफ्तार घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छूट की तिथि आगे बढ़ते ही नगर निगम गृहकर वसूली की रफ्तार घट गई है। दिसंबर में करीब दस करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं, आठ जनवरी तक केवल 40 लाख रुपये ही प्राप्त हो सके हैं। इसके चलते योजना में चल रही छूट को आगे नहीं बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते नगर निगम इस बार गृहकर, सीवरकर और जलकर की वसूली बेहद कम कर पाया है। इसके लिए निगम ने वर्तमान बिल पर 20 फीसदी की छूट भी दे रखी है। पहले छूट की अंतिम तिथि बीती 31 दिसंबर्र थी। इसके चलते दिसंबर में करीब 10 करोड़ रुपये जमा कराए थे। आखिर के तीन दिन में करीब तीन करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई थी। इसके मद्देनजर नगर निगम ने योजना में छूट को 15 जनवरी तक बढ़ा दिया है। लोगों की सहूलियत के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना छह शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद राजस्व बेहद कम प्राप्त हो रहा है। गृहकर प्रभारी एवं अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि आठ जनवरी तक केवल 40 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि योजना में 20 फीसदी की छूट का फायदा उठाने के लिए 15 जनवरी तक गृहकर जमा करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें