गृह मंत्रालय द्वारा तीन तलाक के मुकदमों की अपडेट रिपोर्ट मांगते ही पुलिस द्वारा इन केसों में रातोंरात चार्जशीट लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी करने का सिलसिला शुरू हो गया। तीन तलाक बिल पास होने के बाद जिले में 25 मुकदमे दर्ज हुए। इन मुकदमों के बारे में थाना स्तर पर क्या कार्रवाई पुलिस ने की, इसको लेकर शासन द्वारा जवाब-तलब करते ही खलबली मच गई।
बता दें कि गुरुवार दिन भर अधिकारी तीन तलाक से जुड़े मामलों की जानकारी जुटाने में लगे रहे। कई मामले ऐसे सामने आए, जिनमें पुलिस ने कार्रवाई तक नहीं की। ऐसे मामलों में अफसरों ने तत्काल कार्रवाई कराते हुए चार्जशीट दाखिल कराने के साथ आरोपियों की गिरफ्तार कराने के निर्देश दे दिए।
यह भी पढ़ें: शौहर ने भरी पंचायत में पत्नी को दिया तीन तलाक, पीड़िता ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार
एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने भी इन मामलों की एसएसपी से जानकारी मांगी है। तीन तलाक से जुड़े मामलों को लेकर शुक्रवार को जोनल स्तर पर बैठक भी हो सकती है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/