कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही होमगार्ड भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होमगार्ड शारीरिक दक्षता परीक्षा में बुधवार को दो अभ्यर्थियों के पैर की हड्डी टूट गई जबकि दो की हालत बिगड़ने पर मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इस दौरान स्टेडियम में अफरातफरी भी मच गई।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा में अब तक तीन अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। अंकुश, तरुण और सचिन की हालत बिगड़ने से मौत हो चुकी है। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि बुधवार को 863 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जिसमें 800 अभ्यर्थी पास हुए है। दीपांशु शर्मा, कपिल कुमार की दौड़ लगाने के दौरान पैर की हड्डी टूट गई। रोहित कुमार और अनुज राणा की हालत बिगड़ने से मेरठ मेडिकल ममें उपचार के लिए ले जाया गया। हालांकि बाद में उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। एसपी क्राइम ने बताया कि चारों अभ्यर्थियों को तत्काल उपचार दिया गया। स्टेडियम से एंबुलेंस मेडिकल लेकर गई थी।