फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हृदयगति रुकने से होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
मृतक होमगार्ड का जवान जितेंद्र का फाइल फोटो। (स्त्रोत पुलिस) परीक्षितगढ।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ में तैनात होमगार्ड गांव खजूरी निवासी जितेंद्र की सोमवार की सुबह डयूटी पर आने के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका था।
विज्ञापन

गांव खजूरी निवासी जितेंद्र (55) 1992 में होमगार्ड भर्ती हुआ था। वह कई साल से परीक्षितगढ़ थाने में तैनात था। सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे वह अपने घर पर ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहा था। इसी दौरान होमगार्ड जितेंद्र के सीने में दर्द उठा। परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पाकर थानाध्यक्ष सुदीश कुमार सिरोही पुलिस स्टाफ के साथ मृतक के आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। मृतक अविवाहित था। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। मां भागमती देवी, भाई अशोक, सतेंद्र, अनिल, सुनील के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। होमगार्ड जिला कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी का कहना है कि विभाग की ओर से आर्थिक सहायता कराई जाएगी।
बीओ सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि मृतक होमगार्ड जितेंद्र की हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। मृतक के परिवार की सहायता के लिए जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला कमांडेंट को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें