आरोप है कि पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उनसे लगभग बीस हजार रुपये लेकर छोड़ दिया, जबकि उनमें शामिल अमर राणा लूट का आरोपी था। जो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से सवा लाख रुपये की लूट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम रजनीश कुमार उपाध्याय ने पिस्टल की बाबत दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो साहिल ने बताया कि पिस्टल अभी भी पीआरवी चालक होमगार्ड के पास ही है। जिस पर सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
सात अगस्त की पीआरवी 0965 का ड्यूटी रजिस्टर खंगाला गया। जिसमें सदर कोतवाली क्षेत्र की पीआरवी 0965 पर तैनात दरोगा नरेश चंद, सिपाही महेंद्र और होमगार्ड पद्म सिंह का नाम सामने आया। सदर कोतवाली को सूचना दी गई। जिस पर सदर कोतवाली पुलिस ने होमगार्ड पद्म सिंह निवासी ग्राम चहेड़ी, थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से पिस्टल भी बरामद कर ली। हसनपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार की ओर से होमगार्ड पद्म सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों साहिल और आसिफ ने पीआरवी पर तैनात दरोगा नरेश चंद शर्मा और सिपाही महेंद्र सिंह को पैसे देकर छोड़ने का आरोप लगाया है। जिस पर दरोगा और सिपाही को भी निलंबित कर दिया गया है। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र मामले की जांच कर रहे हैं। पैसे लिए जाने के आरोप सही पाए गए तो संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/