फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 1576 स्थानों पर होगा होलिका दहन, ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। होली पर शहर में शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए मेरठ पुलिस प्रशासन ने अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार किया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी के कुशल निर्देशन में मेरठ जिले के लिए एक विशेष कार्ययोजना लागू की गई है, जिसके तहत पूरे जिले को 09 जोन और 31 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। मेरठ में इस वर्ष कुल 1576 स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन

प्रशासन ने इनमें से 86 स्थलों को बेहद संवेदनशील चिह्नित किया है जहां अतिरिक्त पुलिस बल के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से छतों और गलियों की निगरानी की जाएगी। शहर में निकलने वाली 06 मुख्य शोभायात्राओं के मार्गों पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में 31 त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (क्यूआरटी) तैनात की गई हैं। क्लस्टर मोबाइल और संवेदनशील ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर जैसे आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस रहेंगे। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च और पैदल गश्त करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी गैर-परंपरागत स्थान पर होलिका रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल की 24 घंटे नज़र रहेगी। प्रत्येक मोहल्ले में निगरानी समितियां बनाई गई हैं जो पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करेंगी। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें