फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: होली पर चलेगा निगम का सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर निगम ने होली पर्व को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान की तैयारी की है। निगम ने दिल्ली रोड, घंटाघर, बाजार व अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में रोजाना सफाई के लिए टीमें गठित कर रोस्टर जारी किया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर जोनवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रंग और गुलाल से होने वाली गंदगी के लिए सुबह-शाम अतिरिक्त सफाई होगी। मुख्य मार्गों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। होलिका दहन स्थलों से राख और कचरा समय पर हटाया जाएगा। कूड़ा उठाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ाई गई है। कंट्रोल रूम को भी अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें