संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे के मोहल्ला बेलदारान स्थित सरधना व्यापार मंडल के कार्यालय पर मंगलवार को होली मिलन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का पर्व है। ऐसे आयोजन व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर पर्व मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ होली मनाई और एक-दूसरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पंकज टाली, ऋषभ जैन, डॉ. ओम कुमार पुंडीर, अजय सोम, अजय गौतम, अरिहंत जैन, अतिशय जैन, सरदार सुखदेव, गोल्ड जैन, राजीव जैन, विभोर जैन और मनोज जैन सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।