फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई

विज्ञापन
हॉकी टीम के विजयी खिलाड़ी। (स्त्रोत स्कूल) परीक्षितगढ
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर के डीएम पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन

शुभारंभ डायरेक्टर रविंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। वहीं छात्रों ने खेलों पर भाषण, कविताएं प्रस्तुत की।
स्कूल के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने बताया फिट इंडिया, हिट इंडिया का सपना तभी पूरा होगा, जब खेल और शिक्षा दोनों को समान महत्व दिया जाएगा। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, एकता स्वास्थ्य का आधार है। हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खिलाड़ियों के बीच हॉकी मैच कराया गया। इसमें नंदिनी, सिद्धी, आस्था, मानवी, गुणवाणी, वैष्णवी, जसमीत, यशिका, लक्षा, अबीरा विजयी रहे। इस दौरान शिक्षक, पुष्कर मणि, नितिन मलिक, आभाष चौधरी, रूबी हूण, मुनेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें