फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी : एसडी सदर, डीएन, विजन और सीएबी ने मैच जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडी सदर में शुरू हुआ वाणी गोयल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज में सोमवार से तृतीय वाणी गोयल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। सोमवार को खेले गए मैचों में एसडी सदर, डीएन, विजन और सीएबी की टीमों ने जीत हासिल की।
उद्घाटन मुकाबला एसडी सदर और सीएबी स्कूल की टीम के बीच खेला गया। इसमें एसडी सदर ने सीएबी को 1-0 से हराकर जीत दर्ज की। हाफ टाइम तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। मैच के 22वें मिनट में अर्पित शर्मा ने निर्णायक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरा मुकाबला डीएन कालेज और लिटिल स्टार टीम के बीच खेला गया। इसमें डीएन कालेज ने 2-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला विजन एकेडमी एकेडमी सिवाया और डीएवी स्कूल सदर के बीच खेला गया। विजन अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से विजय प्राप्त की। वहीं प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में सीएबी सब जूनियर रेड और सेवन स्टार टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सीएबी सब जूनियर रेड ने 3-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता से पूर्व शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गोयल तथा प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त करके किया।
विज्ञापन

मैचों के निर्णायक मोहम्मद जाहिद और नरेंद्र कुमार रहे। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 8:30 बजे से लीग मुकाबले खेले जाएंगे। मैच के दौरान हर्षल शर्मा, वीर सिंह, बलवंत सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें