जनता में दिक्कतें आ रही है कृषि कानून जो बनाया गया है उससे उद्योगपतियों को लाभ मिलेगा काॅन्ट्रेक्ट फार्मिंग को बढ़ावा मिलेगा उसमें एमएसपी का कोई जिक्र नहीं है। उद्योगपतियों के हाथ में सब चला जाएगा एमएसपी तो निर्धारित करनी चाहिए।
ऐसे तो मनमानी चलेगी कहा था कि किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा दुगनी क्या करेंगे आए आधी भी नहीं बची।4 साल में महंगाई बहुत बढ़ गई है लेकिन गन्ने का दाम नहीं बढ़ाया है किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है किसान जो मेहनत करता है किसान अकेले ही मेहनत नहीं करता उसका पूरा परिवार मेहनत करता है उसकी मेहनत को भी जोड़ना चाहिए।
सपा सरकार में बहुत अधिक चीनी में लगाई गई थी और बंद चीनी मिलों को शुरू किया गया था पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में विलय नहीं करेगी समझौते के साथ चुनाव लड़ेगी हमने तो अखिलेश यादव से भी कहा है कि पहले भी परिवार को जोड़ ले और फिर पूरे समाजवाद को जोड़कर चुनाव लड़े। किसानों के आंदोलन को हमारी पार्टी पूरा समर्थन करती है।
लाल किले पर जो काम हुआ वह किसानों ने नहीं किया उसमे सरकार फ़ेल रही कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं घटनाएं बढ़ती जा रही है थानों में तहसीलों में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा रिपोर्ट थाने में लिखी नहीं जाती है कानून व्यवस्था है ही नहीं महिलाओं के साथ गैंगरेप जैसी बड़ी घटनाएं हो रही है।