फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: इंसाफ मांगने आई युवती को भेज दिया जेल, एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग

Sat, 27 Feb 2021 03:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती इंसाफ के लिए पुलिस के पास गई। मगर उसे शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया। युवती के मुताबिक उसके भाई राहुल की अप्रैल 2019 में एक युवक और उसके दोस्तों ने मिलकर नोएडा में हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


आरोप है कि जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी जांच चल रही है। लेकिन आरोपी पक्ष लगातार पीड़िता व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे उनका शहर में रहना दूभर हो गया है।

विज्ञापन

युवती ने एसपी क्राइम रामअर्ज से मिलकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लेकिन युवती के हंगामे को देखते हुए उसका शांति भंग में चालान कर दिया गया। इस मामले में सीओ अमित राय का कहना है कि हत्या के मामले में पहलेे ही आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अब युवती की दूसरी तहरीर पर जांच की जा रही है।
 
एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई करने की मांग
रिठानी एंक्लेव की जमीन के विवाद में हुए झगडे़ के मामले में शुक्रवार को अनुसूचित समाज के कुछ लोग थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ने की मांग की।
इस झगडे़ में ब्रहम सिंह, उसका बेटा संजीव, तिलकराम, अश्वनी और दो अन्य मजदूर घायल हुए थे। संजीव की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया गया कि महेश निवासी रिठानी, दिनेश और संजय ने मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्द कहे थे। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट में उचित धाराएं नहीं लगाईं। उन्होंने कहा कि पाल समाज के लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और सस्ते रेट में लेने का दबाव बना रहे हैं। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें