फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार से टक्कर मारकर स्कूटी से गिराया, फिर डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से टक्कर मारकर स्कूटी से गिराया, फिर डंडों से पीटा
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप के सामने शुक्रवार देर रात स्कूटी सवार वंश सचदेवा निवासी वैशाली कॉलोनी और उनके दोस्त आशीष पाहवा पर कार सवार युवकों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले कार से स्कूटी में टक्कर मारकर उन्हें गिराया और फिर डंडों से पिटाई की। जिसमें दोनों दोस्तों को गंभीर चोट आई है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अनु पंडित समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

नौचंदी थानाक्षेत्र की वैशाली कॉलोनी निवासी व्यापारी विजय सचदेवा की गढ़ रोड स्थित नंद प्लाजा में वंश गैलरी के नाम से मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार रात 10:30 बजे विजय सचदेवा का बेटा वंश सचदेवा अपने दोस्त आशीष के साथ दुकान से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। आरोप है कि अनु पंडित और उसके चार दोस्तों ने पहले कार से स्कूटी में टक्कर मारकर दोनों दोस्तों को गिराया और फिर हमला बोल दिया। दोनों दोस्तों के सिर में गंभीर चोट आई है। हमले की जानकारी लगने पर विजय और उनकी पत्नी नीतू मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें