मुरादाबाद से स्योहरा आए यात्री प्रवीण ने बताया कि काफी देर बाद उन्हें बस मिली और बस में यात्रियों की संख्या कम थी और रास्ते में भी बसों का संचालन कम दिखाई दिया । दिल्ली जाने वाले सुमित कुमार ने बताया कि हड़ताल के चलते उन्होंने अपना दिल्ली जाने का कार्यक्रम ही रद्द कर दिया है।
दो चीनी मिला नोकेन बाकी ने घटाई पेराई क्षमता
चालकों की हड़ताल के चलते जनपद में संचालित 10 चीनी मिलों में से दो चीनी मील नोकेन हो गई हैं, लेकिन बाकी चीनी मील नोकेन की स्थिति से जुझते हुए अपनी पराई क्षमता कम करके संचालन कर रही हैं। बूंदकी की और विलाई चीनी मिल नोकेन हो गई।
चीनी मिल अधिकारियों का कहना है कि रात में और कल दिन में आपूर्ति कम होने से उन्होंने अपनी करीब 40 प्रतिशत पेराई क्षमता काम कर दी है। चांदपुर समेत कई क्षेत्रों में ट्रक चालक गन्ना की ढुलाई कर रहे हैं।