फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संरक्षित पशु के कटान के प्रयास में हिस्ट्रीशीटर को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। थाना क्षेत्र के गांव ढढ़रा में संरक्षित पशु के कटान का प्रयास करने वाले आरोपी वाहिद को ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम पकड़ा था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी जानी थाने का हिस्ट्रीशीटर है।

शुक्रवार शाम गांव ढढ़रा में कुछ लोग एक संरक्षित पशु के कटान का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों को भनक लगते ही घेराबंदी कर दी। ग्रामीणों की सक्रियता के चलते एक आरोपी मौके पर दबोच लिया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। शनिवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान वाहिद निवासी गांव ढढ़रा के रूप में हुई है। वाहिद जानी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें