शादी के दो-तीन महीने बाद ही आरोपी दहेज उत्पीड़न करने लगा। जिसके चलते दंपती में अनबन हो गई। आरोपी के खिलाफ नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, जिसमें समझौता हो गया। लेकिन युवती के परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अफसरों के ऑफिसों के चक्कर काटते रहे।
एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर अब आरोपी के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। एफआईआर के अनुसार आरोप है कि शादी के दौरान आरोपी युवक ने खुद को आर्मी ऑफिसर बताया था। शादी के बाद जब दंपती में अनबन हुई और विवाद बढ़ा तो पता चला कि वह आर्मी ऑफिसर नहीं बल्कि हिस्ट्रीशीटर है।
थाना कंकरखेड़ा के एसएसआई दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में गैंगेस्टर व गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत कई केस दर्ज थे। कंकरखेड़ा थाने से उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली थी। वहीं, इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर आरोपी युवक की हिस्ट्रीशीट निरस्त कर दी गई थी। इस मुकदमे में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।