फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, दर्जनों मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मवाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर प्रवीण को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि प्रवीण को थाना फलावदा क्षेत्र से पकड़ा गया। प्रवीण गांव खाता थाना फलावदा का निवासी है। यह गिरफ्तारी पीड़ित कपिल की तहरीर के आधार पर हुई है। थाना फलावदा के गांव कुंडा निवासी कपिल ने तहरीर में बताया कि अप्रैल 2025 में वह अपने गांव से मवाना जा रहा था। कौल गांव के पेट्रोल पंप के पास स्विफ्ट गाड़ी में सवार कुछ आरोपियों ने उसे रोका। उन्होंने हथियारों के बल पर कपिल का अपहरण कर लिया। आरोपी, कपिल को सकौती के पास रजबहे की पटरी पर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की नीयत से उस पर फायर भी किया गया।
आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो के माध्यम से पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। हाल ही में 14 जून को पीड़ित कपिल को फिर धमकियां मिलीं। इन धमकियों के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी प्रवीण का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। प्रवीण पर फलावदा, मवाना और बहसूमा थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में पॉक्सो, गैंगस्टर और हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराएं शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद अब प्रवीण को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें