सरधना। मुल्हेड़ा गांव में घर पर सेटरिंग लगवाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया गया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर युवक की जान बचाई। पीड़ित दीपक की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दीपक अपने मकान पर सेटरिंग करवा रहा था। आरोप है कि गांव के डब्बू उर्फ सुनील, सचिन, ध्यानेशु और अंकुर ने सेटरिंग लगवाने से मना किया। दीपक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज व मारपीट की। अंकुर और सुनील ने फावड़े के बिंटा (डंडा) व अन्य वस्तु से दीपक के सिर पर वार किया। घायल दीपक को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ आशुतोष कुमार के अनुसार, पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। जांच जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।