नगीना । पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर ग्राम अली अलीपुर निवासी नौशाद को पकड़ने के लिए उसके रिश्तेदार के यहां दबिश दी। नौशाद इससे पहले ही फरार हो गया। पुलिस ने रिश्तेदार ग्राम मुगलवाला निवासी तहसीम को गिरफ्तार कर लिया। नौशाद पर लूट, डकैती समेत 28 मुदकमे दर्ज हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत कुमार ने बताया कि पुलिस को मौके से सोने के कुछ जेवरात, 315 बोर के दो तमंचे, चोरी आदि की घटनाओं में इस्तेमाल होने वाले लोहे के औजार बरामद हुए। पुलिस मौके पर मिले नौशाद के रिश्तेदार तहसीम को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ में तहसीम ने पुलिस को बताया कि नौशाद और वह आपस में रिश्तेदार हैं। एक तमंचे को छोड़कर बाकी सारा सामान नौशाद का ही है।