फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चंदे के पैसों से बांधी बकरी, गुलदार से पहले ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
-पिछले डेढ़ माह में पिंजरों से छह बकरी हो गईं चोरी
विज्ञापन

-रामबाग में लोगों ने एकत्रित किया था चंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भले ही लोग गुलदार के डर से जंगल जाते हुए डर रहे हों, पर चोर बेखौफ हैं। शहर की रामबाग कॉलोनी में लोगों ने चंदा करके बकरी खरीदी और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे में बांध दी। गुलदार तो नहीं पहुंचा, लेकिन चोरों ने ताला तोड़कर बकरी चोरी कर ली। वहीं दूसरी ओर वन विभाग की छह बकरी जिलेभर में पिंजरों से चोरी हो गईं।
इस समय गुलदार की दस्तक पूरे जिले में हैं। अब गुलदार खेतों के अलावा गांव की सड़कों, शहर की बाहरी कॉलोनी के पास भी खूब दिखाई दे रहा है। ऐसे में जिलेभर में 50 से ज्यादा जगहों पर पिंजरे लगाए गए हैं। बिजनौर में शहर की बाहरी कॉलोनी रामबाग में गुलदार की चहल कदमी को देख लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगवाया। वहां के लोगों ने करीब छह हजार रुपये चंदा करके एक बकरी खरीदी और पिंजरे में बांध दी। गुलदार तो पिंजरे में नहीं पहुंचा, लेकिन चोरों ने ताला तोड़कर बकरी चोरी कर ली। ग्रामीणों ने इसके बाद वहां से पिंजरा ही हटवा दिया।
विज्ञापन


-जहां ली थी गुलदार ने जान, वहां भी चोरी हुई बकरी
पिलाना गांव में गुलदार ने किसान को मार डाला था। वहां वन विभाग ने पिंजरा लगाया और उसमें बकरी बांध दी। लोग जहां जंगल जाते हुए भी डर रहे थे, वहीं चोरों ने पिंजरे का ताला तोड़कर बकरी चोरी कर ली। पिछले डेढ़ माह में पांच जगहों पर इसी तरह चोरी हुई।
विज्ञापन


चोर बन रहे अभियान में मुसीबत
डीएफओ ज्ञान सिंह ने बताया कि हमारे पिंजरों को इस तरह बनाया गया है, जिससे गुलदार उसमें बंधे जानवर को देखकर आ आए और फंस भी जाए। इसके बावजूद गुलदार उस जानवर को नहीं खा पाता, क्योंकि वह उसके अंदर ही छोटे पिंजरे में बंद होता है। चोर दूसरी ओर से ताला तोड़कर बकरी को चोरी कर रहे हैं। रामबाग समेत छह जगहों से इसी तरह चोरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें