फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टीजीटी परीक्षा...सऊदी अरब से बलिया तक घनचक्कर बनकर घूमा इतिहास और भूगोल

विज्ञापन
अमर उजाला मम्मी गई है परीक्षा देने बच्चों का दिन खराब गुजरा.... देवनागरी इंटर कॉलेज में टीजीटी
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की शनिवार को हुई प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा में पूछे गए इतिहास, भूगोल के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को घनचक्कर बनकर घुमाया। परीक्षा में आए सवालों में सऊदी अरब से बलिया तक इतिहास, भूगोल ने खूब उलझाया। भाग प्रथम में सामान्य अध्ययन के 30 अनिवार्य प्रश्न थे, जबकि द्वितीय में भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र में से किसी दो विषयों के 60-60 प्रश्नों को मिलाकर कुल 120) सवाल हल करने थे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प थे और गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक कटौती का प्रावधान था। पूर्णांक 300 अंकों का रहा।
विज्ञापन

परीक्षा में पूछे गए ये सवाल
सुबह की पाली में सामान्य अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र को अभ्यर्थियों ने मॉडरेट स्तर का बताया। बेगम पुल स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के केंद्र से परीक्षा देकर निकलीं आरजू का कहना था कि इतिहास, भूगोल, कृषि के सवालों ने दिमाग को घनचक्कर बना दिया। इतिहास और कृषि से जुड़े प्रश्न अधिक आए। जैसे, आजाद हिंद फौज का समर्थन किसने किया था? विकल्पों में मुस्लिम लीग, होम रूल लीग, भारतीय स्वतंत्रता लीग और कांग्रेस लीग थे। सही उत्तर मुस्लिम लीग रहा। इसी तरह विश्व में खनिज तेल का सबसे बड़ा भंडार किस देश के पास है? विकल्प रूस, कुवैत, सऊदी अरब और ईरान थे, सही उत्तर सऊदी अरब था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिंचाई नहर शारदा नहर का उद्गम स्थल बनबसा है। भारत में प्रथम रेल मार्ग 1853 में मुंबई-थाणे के बीच बना था, जैसे सवालों के जवाब थे। इसी तरह भारतीय संविधान की प्रस्तावना में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द 42वें संशोधन द्वारा जोड़े गए। 2011 जनगणना में साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत थी। दंत क्षय मुख के पीएच मान 5.5 से कम होने पर शुरू होता है। ब्रिटिश भारत का प्रथम विश्वविद्यालय कलकत्ता (1857) था। स्पेस लैब में भारहीनता मुक्त पतन के दौरान होती है। भारत छोड़ो आंदोलन में पहली समानांतर सरकार बलिया में बनी। मनरेगा अधिनियम 2005 में पारित हुआ। भारतीय संविधान का अभिरक्षक राष्ट्रपति है। नर्मदा नदी अमरकंटक पठार से निकलती है। ओजोन गैस समताप मंडल में पाई जाती है, जैसे सवाल पूछे गए। कुल 150 प्रश्नों वाले इस पेपर में नेगेटिव मार्किंग के कारण संदिग्ध सवाल छोड़ने की रणनीति अपनाई गई। कुल 28 केंद्रों पर परीक्षा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चली।
कोहरे से छात्र हुए परेशान
परीक्षा के दौरान घने कोहरे ने अभ्यर्थियों को खासी परेशानी दी। मुरादाबाद समेत अन्य जिलों से मेरठ के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज जैसे केंद्रों पर पहुंचने में सफर का समय दोगुना से अधिक हो गया। महिला अभ्यर्थियों ने निकटवर्ती केंद्रों की मांग की। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर संतुलित था, लेकिन नेगेटिव मार्किंग के चलते सावधानी बरती गई। अब अभ्यर्थी उत्तर कुंजी और अगले चरण की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन


बातचीत:
-पिछले साल के मुकाबले परीक्षा में कुछ सवाल कठिन पूछे गए थे। नेगेटिव मार्किंग होने की वजह से सवाल छोड़ने भी पड़े।



आरजू

-प्रश्नों को घुमा फिराकर पूछा गया था। हल करने में समय अधिक लगा।



प्रीति

-चौधरी चरण सिंह और कृषि पर आधारित कई प्रश्न पूछे गए थे, पेपर में कृषि से संबंधित सवाल अधिक थे।



कृष्णपाल

-पेपर लंबा होने की वजह से हल करने में समय लगा और नेगेटिव मार्किंग के डर से प्रश्नों को छोड़ना भी पड़ा।



मानसी

अमर उजाला मम्मी गई है परीक्षा देने बच्चों का दिन खराब गुजरा.... देवनागरी इंटर कॉलेज में टीजीटी

अमर उजाला मम्मी गई है परीक्षा देने बच्चों का दिन खराब गुजरा.... देवनागरी इंटर कॉलेज में टीजीटी

अमर उजाला मम्मी गई है परीक्षा देने बच्चों का दिन खराब गुजरा.... देवनागरी इंटर कॉलेज में टीजीटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें