फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठंड के कारण हस्तिनापुर में सुनसान रहे ऐतिहासिक स्थल

विज्ञापन
कोहरे में लुप्त हुआ जम्बूद्वीप का सुमेरु पर्वत स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी में बुधवार को अत्यधिक ठंड और खराब मौसम से पर्यटक प्रभावित हुए। इस कारण हस्तिनापुर में पर्यटकों की कमी देखी गई। इससे वहां के ऐतिहासिक स्थल सुनसान पड़े नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार को ऐतिहासिक नगरी में कोहरे और खराब मौसम का असर दिखाई दिया। दिनभर धूप नहीं निकली। इस कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। लोगों ने पूरा दिन अपने घरों में ही बिताया। ऐतिहासिक नगरी में हर रोज आने वाले हजारों पर्यटक सैलानियों पर भी इसका असर दिखाई दिया। ऐतिहासिक नगरी के प्राचीन स्थल सुनसान नजर आए।
बुधवार को सीजन का पहला दिन रहा जब इतनी कम संख्या में पर्यटक सैलानी यहां पहुंचे। प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार का कहना है कि सर्दी के दिनों में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बहुत कम हो जाती है। सर्दी कितनी भी हो परंतु हर वर्ष नववर्ष मनाने के लिए काफी संख्या में पर्यटक सैलानी अपने परिवारों के साथ यहां पहुंचते हैं और मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ नव वर्ष की शुरुआत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें