हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है यह परंपरा
यह तख्त यात्रा मूल रूप से हिंदू आस्था से जुड़ी है, लेकिन इसमें हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक भी देखने को मिलती है। यात्रा में इस्तेमाल होने वाले औजार मुस्लिम समाज द्वारा तैयार किए जाते हैं। पहले युवकों को बेधने का कार्य भी मुस्लिम समाज के लोग ही करते थे।
सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात
तख्त यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। मौके पर एसपी देहात के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई थी।
इस अवसर पर कनेश्वर त्यागी, जिला पंचायत सदस्य ऋषि त्यागी, धीरज त्यागी, नरेश गिरी, विशांत त्यागी, ग्राम प्रधान पति प्रदीप त्यागी, धीरज गौतम, विरेश्वर त्यागी, विनय त्यागी, रामकुमार शर्मा, प्रशांत त्यागी, भूदेव त्यागी, अशोक त्यागी सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे।