मुजफ्फरनगर जिले में हिंदू संगठनों के लोगों ने टीवी धारावाहिक बिग बॉस के जरिये अश्लीलता का प्रचार करने का आरोप लगाते हुए फिल्म अभिनेता सलमान खान के खिलाफ जुलूस निकालते हुए शिव चौक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने बिग बॉस शो का प्रसारण बंद कराए जाने की मांग केंद्र सरकार से की है।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने टीवी पर दिखाए जा रहे बिग बॉस के प्रसारण पर रोक लगाए जाने की मांग की। कार्यकर्ता टाउनहाल मैदान पर एकत्र हुए। वहां से बिग बॉस को होस्ट कर रहे अभिनेता सलमान खान का पुतला लेकर जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए शिव चौक पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए पुतले का दहन किया।
यह भी पढ़ें: भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का पुतला फूंका, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, दी ये चेतावनी
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अतुल त्यागी ने कहा कि टीवी पर दिखाए जा रहे बिग बॉस शो के सहारे भारत की सनातन धर्म संस्कृति की छवि को धूमिल किया जा रहा है। यह सनातन धर्म संस्कृति के खिलाफ एक साजिश है। इस शो के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन किया जा रहा है। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक की टीवी पर बिग बॉस का प्रसारण बंद नहीं कर दिया जाएगा।
इस दौरान सुमित बजरंगी, सतेंद्र एडवोकेट, अंकित सैनी, तरुण शर्मा, अभिषेक शर्मा, राहुल कश्यप, सूरज कश्यप, विशेष, शुभम शर्मा, धर्मेंद्र, अभिषेक पुण्डीर आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/