कस्बा करनावल में विराट हिन्दू सम्मेलन में वक्ताओं ने किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा करनावल में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना कठिन होगा।
सम्मेलन में वक्ता अरविंद कुमार ने कहा कि हिन्दू समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है, लेकिन दुर्भाग्यवश समय-समय पर समाज को बांटने का प्रयास किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि जाति, वर्ग और क्षेत्र के आधार पर विभाजन समाज को कमजोर करता है। आज आवश्यकता है कि हम सभी इन भेदभावों को भुलाकर एक मंच पर आएं और समाजहित में कार्य करें।
दीपक कुमार ने कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करते है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सामाजिक एकता को मजबूत करना बेहद जरूरी है। यदि समाज अंदर से मजबूत होगा, बाहरी चुनौतियों का सामना करना आसान होगा। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने यह भी कहा कि हिन्दू समाज को संगठित करने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। वक्ताओं ने कहा कि केवल भाषणों से नहीं बल्कि व्यवहारिक स्तर पर एकता दिखाने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कस्बा चेयरमेन लोकेंद्र कुमार ने की। इस दौरान रामकुमार, सहदेव, प्रमोद, अनिल शर्मा, रामनास, कृष्णपाल, अनुज बजरंगी, गौरव दहिया, राकेश गिरी, बृजपाल आचार्य, कुलदीप, मीनाक्षी, सपना, सोनिका, माधवी, मनोज मिश्रा, उदयवीर और अंकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।