फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी सप्ताह का किया गया समापन

Fri, 12 Sep 2025 06:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम- रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में हिंदी समापन पर विशेष प्रार्थना में मौजूद विद्यार्थी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में हिंदी सप्ताह का शुक्रवार को समापन किया गया। समापन पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों, शिक्षकों ने हिंदी भाषा का महत्व बताया और कविता गीत की प्रस्तुति दी। हिंदी सप्ताह की पहली गतिविधि के रूप में कक्षा नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों की लेखन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें वर्ण अभ्यास, शब्द सुलेख, निबंध लेखन, कविता लेखन, अनुच्छेद लेखन गतिविधियां हुईं। कक्षा स्तर पर प्रथम द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। आयोजन हिंदी विभाग की शिक्षिका गीता चौधरी की देखरेख में हुआ। प्रधानाचार्य अमित कोहली ने विद्यार्थियों को बताया कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है और हमें अपनी भाषा का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान वीणा शर्मा, पूजा खत्री, बीना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें