स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं में आए सोशल मीडिया के नए रूप ने भी हिंदी को कुछ काम दिया है। मीडिया में प्रस्तुति के क्षेत्र को छोड़ दें तो उससे जुड़े अधिकांश कार्य अंग्रेजी में हो रहे हैं। शिक्षण माध्यम के रूप में हिंदी काफी पीछे है। प्राथमिक स्कूलों में, पब्लिक स्कूलों में अंग्रेजी का प्रचलन बढ़ा है। इसमें बदलाव हिंदी को रोजगार से जोड़कर ही आ सकता है।
भारत के उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय ही नहीं जिला स्तरीय न्यायालय में भी अंग्रेजी का बोलबाला काफी है। तकनीकी के क्षेत्र में हिंदी में अभी रोजगार के अवसर कम हैं। हिंदी जब तक ज्ञान-विज्ञान, तकनीक, शिक्षण माध्यम, विधि, रोजगार सहित अन्य सरकारी, गैर सरकारी व्यवस्थाओं का हिस्सा नहीं बनेगी तब तक बात नहीं बनेगी।
निजी व्यवसाय तथा निजी कार्यों में भी अधिकांश कार्य अंग्रेजी माध्यम में ही चल रहा है। इसलिए हिंदी माध्यम की वकालत या हिंदी माध्यम की बात करना खुशी तो देता है, किंतु रोजगार के हिस्से में हिंदी को जिस रूप में बढ़ना चाहिए था, वह अभी शेष है। चिंता की बात है कि फिलहाल ऐसी कोई नीति भी नहीं दिखाई देती जिसके माध्यम से हिंदी में रोजगार बढ़ने के अवसर दिख रहे हों। इसके लिए जरूरी है कि गंभीर मंथन हो और अमल की दिशा में कदम बढ़ाए जाएं। उम्मीद है कि इस हिंदी दिवस पर हम गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ेंगे।
(लेखक सीसीएसयू के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं कला संकाय के अध्यक्ष हैं)
यह भी पढ़ें: शाकंभरी देवी हादसा: तीन संग्रह अमीनों का वेतन रोकने के आदेश, दिए गए आरोप पत्र
हिंदी हैं हम अभियान : स्वरचित कविता भेजने का आज अंतिम दिन
आजादी के अमृत महोत्सव और हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति पर आधारित स्वरचित कविता लिखकर अमर उजाला को भेजें। 14 सितंबर (बुधवार) कविता भेजने का अंतिम दिन है। इसके बाद भेजी गईं कविताएं शामिल नहीं की जाएंगी।
नीचे दिए गए क्यूआर कोड पर स्कैन करें। आप नीचे दिए गए लिंक पर कागज पर कविता लिखकर अपलोड कर सकते हैं या फिर आप पोस्टकार्ड के जरिये कविता अमर उजाला कार्यालय 164/1, मोहकमपुर, दिल्ली रोड मेरठ के पते पर भी भेज सकते हैं।
आज स्वचरित कविता भेजने का अंतिम दिन है। इसके बाद भेजी गईं कविताओं को शामिल नहीं किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ तीन कविताओं को अमर उजाला समाचार पत्र में प्रकाशित किया जाएगा। अतिरिक्त दस कविता लिखने वाले छात्र-छात्राओं के नाम प्रकाशित किए जाएंगे।
इस लिंक पर करें क्लिक
https://forms.gle/CvTGc1PXDKX3iQh7A