फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल न होने पर किसानों का हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। दबथुवा गांव में गन्ना क्रय केंद्र पर तौल नहीं चलने से किसानों ने शनिवार को सुबह के समय मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया। अधिकारियों द्वारा तौल तत्काल चालू कराने के आश्वासन किसानों ने जाम खोला।
विज्ञापन

दबथुवा गांव में दौराला शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। नए सत्र में केंद्र पर अभी तक एक दिन ही तौल हुई है। दो दिन से क्रय केंद्र पर तौल बंद है। शनिवार को किसान गन्नों से लदे वाहन लेकर पहुंचे तो तौल बंद मिली। नाराज किसानों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया। भाकियू नेता भी किसानों के साथ हाईवे पर धरने पर बैठ गए। जाम की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने अधिकारियों से संपर्क किया। जानकारी पर वह पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को तत्काल तौल शुरू कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोला। जाम लगने से काफी देर तक मार्ग पर लोग परेशान रहे। इस दौरान भाकियू नेता मनोज त्यागी ईकड़ी, राजकुमार करनावल, रामबोस दबथुवा, सतबीर दबथुवा व मलूक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें