फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा खेलते-खेलते बन बैठे हाईवे के लुटेरे, पकड़े जाने पर खुले कई राज

Wed, 15 Nov 2017 01:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
हाईवे के लुटेरे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ। सट्टा खेलते-खेलते ऐसा कर्जा चढ़ा कि उसे उतारने के लिए बिजली का मीटर लगाने वाले लाइनमैन हाईवे के लुटेरे बन गए। संगठित गैंग बनाकर कोहरे में पहला निशाना लोहे के एंगल से भरे ट्रक को बनाया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने गैंग के सरगना समेत आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया।
विज्ञापन


एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में बताया कि अलीगढ़ के थाना इगलास अंतर्गत काकेरा निवासी गजेंद्र सिंह छह नवंबर की रात 15 टन लोहे के एंगल से भरा 10 टायरा ट्रक लेकर मेरठ आ रहा था। बिजली बंबा बाईपास पर कोहरा अधिक होने पर गजेंद्र ट्रक को साइड में लगाकर केबिन में सो गया था। इस दौरान बदमाशों ने गजेंद्र को पेचकस से गोदकर ट्रक लूट लिया था। 

ये हुए गिरफ्तार
हत्या में सलाउद्दीन निवासी इस्लामाबाद सरधना, रिहान निवासी वाल्मीकि बस्ती खरखौदा, सुमित निवासी जाहिदपुर खरखौदा, हामिद निवासी एतमादपुर अलीपुर सरधना, नफीस निवासी नई बस्ती मंडी सरधना, नाजिम निवासी किदवईनगर, लिसाड़ीगेट, चांद निवासी किदवईनगर, लिसाड़ीगेट, इमामुद्दीन निवासी इस्लामाबाद सरधना को गिरफ्तार किया गया है। जबकि बाबू निवासी जाहिदपुर और राजा निवासी फतेहउल्लापुर फरार हैं। आरोपियों से लूटा गया ट्रक, इंडिगो कार, चार तमंचे, दो गैस कटर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : मुख्यमंत्री दौरे से पहले ताबड़तोड़ दबिश, तमंचों की फैक्ट्री पकड़ी
Trending Videos
विज्ञापन

मीटर लगाते-लगाते बना लिया गैंग

एसपी सिटी मानसिंह चौहान
एसपी सिटी के अनुसार गैंग का सरगना सलाउद्दीन दो साल से लोहियानगर में किराए पर रहकर बिजली ठेकेदार के यहां नौकरी करता था। वह अपने साथियों रिहान, राजा, बाबू और सुमित आदि के साथ बिजली के मीटर लगाता था। ये सभी प्राइवेट लाइनमैन रात में सलाउद्दीन के कमरे पर शराब पीने के साथ सट्टा खेलते थे। इस दौरान कर्ज होने पर सलाउद्दीन ने गैंग बनाकर हाईवे पर लूटपाट करने की योजना बनाई थी। इनकी योजना थी कि इन सर्दियों में कोहरा पड़ने पर हाईवे पर लूट की वारदातें करनी हैं। छह नवंबर की रात कोहरा पड़ने पर ये बदमाश मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने निकले थे। लेकिन बाईपास पर ट्रक खड़ा देखकर लूट लिया था।

पढ़ें : पापा ने मम्मी को मार डाला, मासूम ने पुलिस को बताया पूरा सच, तस्वीरें

पहले भी रही क्राइम हिस्ट्री
एसपी सिटी के अनुसार ये बदमाश पूर्व में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरटीओ विभाग की टीम बनकर पहले भी कई वाहनों को रोककर लूट की हैं। यह गैंग बुलंदशहर में एक साल पहले बिजलीघर में डाका भी डाल चुका है। खरखौदा में भी बिजली के तार काटकर हापुड़ में तार बेच दिए थे।

26 रुपये किलो में हुआ सौदा
एसपी सिटी के अनुसार चालक गजेंद्र को खरखौदा के जंगल में बंधक बनाकर फेंकने के बाद सलाउद्दीन ट्रक को अपने घर ले गया था। उसका पिता इमामुद्दीन खराद का काम करता है। जिसने लूटे गए एंगल को 26 रुपये किलो के हिसाब से बेचने के लिए जली कोठी के कबाड़ी चांद से सौदा किया था। चांद और उसका बेटा नाजिम के मदीना कॉलोनी लिसाड़ी गेट स्थित गोदाम पर ट्रक से माल उतारते समय आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें