फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सुषमा की बदौलत यूक्रेन में दम दिखाएगी झलक

Tue, 14 Nov 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
पासपोर्ट प्राप्त करतीं बॉक्सर झलक तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। देश के खिलाड़ियों और बेटियों के लिए केंद्र की मोदी सरकार हर वक्त तैयार है। इसकी बानगी देखने को मिली। जिले की बेटी झलक तोमर ने इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है, यह प्रतियोगिता यूक्रेन में होनी थी। झलक के सामने ऐन वक्त पर पासपोर्ट की समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय में अप्लाई किया गया, मगर यहां वक्त की दरकार बताई गई। इससे सब्र जवाब दे गया। इस पर रिश्तेदार और दोस्तों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर समस्या बताई। अब विदेश मंत्री की बदौलत बेटी जिले का नाम रौशन करने के लिए यूक्रेन रवाना होगी। 

पढ़ें : घुटने के ऑपरेशन के बाद मनस्वी ने जीता रजत पदक
विज्ञापन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
गांव खाजांपुर निवासी तेज बहादुर तोमर की बेटी झलक तोमर ने रोहतक में पांच से 10 नवंबर तक हुई नेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लिया। प्रतियोगिता में झलक ने प्रतिद्विंद्वी को पछाड़कर 54 किलोभार में कांस्य पदक जीता। इसके आधार पर झलक ने इंटरनेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इससे परिजनों और दोस्तों के साथ गांव में भी खुशी की लहर दौड़ गई। मगर, यह प्रतियोगिता यूक्रेन में होनी है। यूक्रेन जाने के लिए झलक के पास पासपोर्ट नहीं था। परिजनों और झलक ने गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय में अप्लाई किया। यहां समय लगने की बात कही गई। इसके बाद भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर झलक के रिश्तेदार अन्नू तोमर ने पूरी कहानी बताई। इस पर तत्काल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने झलक की मदद की और गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय को पासपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए। 24 घंटे के भीतर झलक तोमर का सभी कागजात जांचने के बाद सोमवार को गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय से पासपोर्ट मुहैया कराया गया। अब झलक मंगलवार को यूक्रेन के लिए रवाना होगी। झलक के रिश्तेदार अन्नू तोमर ने बताया कि झलक को पासपोर्ट मिल गया है। इसके लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार है। जिनकी बदौलत वह यूक्रेन में खेलने जा रही है। 

सुषमा बोलीं, बेटी मेडल लेकर लौटो 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने झलक के लिए ट्वीट के माध्यम से शुभकामनाएं देने के साथ मेडल जीतने के लिए प्रेरित किया है। ट्वीट पर डाले गए नंबर पर उन्होंने फोन कर झलक को शुभकामना दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें