फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे कांड के तीन दरिंदों को पीड़ित मां-बेटी ने पहचाना, कार रोककर दोनों के साथ किया था गैंगरेप

Sun, 25 Mar 2018 06:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर परिवार को बंधक बनाकर मां-बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले तीन आरोपियों की शिनाख्त हो गई है। गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़े एक्सल गैंग के तीन बदमाशों की 22 मार्च को जिला कारागार में शिनाख्त कराई गई। इस दौरान पीड़ित मां-बेटी ने दरिंदगी करने वाले तीनों आरोपियों को पहचान लिया है।
विज्ञापन


29 जुलाई 2016 की रात एनएच-91 पर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दोस्तपुर के पुल के निकट यह वारदात हुई थी। कार सवार नोएडा निवासी एक परिवार को बदमाशों ने बंधक बनाया और मां-बेटी को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था, बाद में सीबीआई ने जांच शुरू की और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की।
विज्ञापन

सितंबर 2017 में हरियाणा पुलिस ने एक एक्सल गैंग का दबोचा, जिसने रात के अंधेरे में विभिन्न हाईवे पर दरिंदगी के कई मामलों समेत बुलंदशहर कांड को भी कुबूल किया था। सीबीआई ने गैंग के तीन आरोपियों की 22 मार्च को कार्रवाई शिनाख्त जिला कारागार में कराई। 

पीड़ित मां-बेटी के साथ परिवार के छह सदस्य पहुंचे। एसडीएम सिकंदराबाद शुभी काकन के सामने पीड़ितों ने तीनों आरोपियों की शिनाख्त की। ऐसे में अब पूर्व में पकड़े गए आरोपियों की हकीकत और जिला पुलिस की जांच पर सवालिया निशान लग गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें