फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर आग का गोला बना ट्रक 

Fri, 25 May 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर दिल्ली से मुज्जफरनगर रद्दी लेकर जा रहे एक ट्रक में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से कुछ देर में रद्दी और ट्रक जलकर राख हो गए। वहीं ट्रक चालक ने किसी तरह ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई।  
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मो. अब्दुल कय्यूम पुत्र मो. इस्लाम निवासी गांव सोरम गोला मुज्जफरनगर दिल्ली के सरिता विहार से मुज्जफरनगर ट्रक में रद्दी लेकर जा रहा था। कंकरखेड़ा क्षेत्र के खड़ौली चौराहे के पास अचानक ट्रक में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रुप ले लिया। चालक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था। चालक ने बताया कि ट्रक में करीब 40 हजार रुपये की रद्दी थी। लेकिन ट्रक अभी हाल ही में 15 लाख रुपये में खरीदा था। घटना की सूचना ड्राइवर ने ट्रक मालिक मो. ताहिर पुत्र तहसीन अहमद निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली को दी। मामले में ट्रक मालिक ने तहरीर दी है। ट्रक में आग लगने के दौरान हाइवे पर करीब एक घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। जाम में फंसे वाहनों की कतारें खड़ौली से खिर्वा चौराहे तक लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें