फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे शूटआउट: सुपारी किलर की तलाश में चस्पा पोस्टर, पांच माह पहले रची थी फरार होने की साजिश

Fri, 05 Jul 2019 01:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बदमाश रोहित की तलाश में पोस्टर चस्पा किए गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में मिर्जापुर पुलिस पर हमला कर फरार हुए सुपारी किलर रोहित का 60 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं, अभिरक्षा से छुड़ाने वाले अपराधियों को भी अब तक चिह्नित नहीं किया जा सका है। मीरापुर में रोहित की तलाश में उसके फोटो लगे पोस्टर चस्पा कर लोगों से उसकी जानकारी देने की अपील की गई है। बताया गया कि सुपारी किलर रोहित की फरारी की साजिश करीब पांच माह पूर्व भी रची गई थी।

विज्ञापन


जानसठ क्षेत्र में गांव सालारपुर स्थित ढाबे पर मंगलवार दोपहर मिर्जापुर लौट रहे पुलिसकर्मियों पर हमला कर सुपारी किलर जौहरा निवासी रोहित को अभिरक्षा से छुड़ा लिया गया था। रोहित मिर्जापुर जेल से पेशी पर कोर्ट आया था, जहां से लौटते समय वह फरार हो गया था। इसके बाद जनपद पुलिस लगातार रोहित व उसे छुड़ाने वाले बदमाशों की तलाश में मीरापुर, जानसठ, ककरौली व भोपा क्षेत्र में लगातार कांबिंग के साथ ही चेकिंग अभियान चला रही है, लेकिन फरारी के 60 घंटे बीतने के बावजूद अब तक शॉर्प शूटर का सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन

पांच माह पूर्व भी रची गई थी रोहित के फरार होने की साजिश
सुपारी किलर रोहित की फरारी की साजिश करीब पांच माह पूर्व भी रची गई थी। उस समय कोर्ट में पेशी के बाद मिर्जापुर लौटते हुए रोहित मिर्जापुर के पुलिसकर्मियों के साथ हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र स्थित एक होटल में रुक गया था। तत्कालीन इंस्पेक्टर मंसूरपुर ने जानकारी मिलने पर होटल में पहुंचकर रोहित व मिर्जापुर पुलिस को वहां से भेज दिया था।

मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जौहरा निवासी सुपारी किलर रोहित पिछले काफी समय से जिला कारागार में बंद था, जिसे बाद में पहले फैजाबाद और फिर मिर्जापुर स्थानांतरित कर दिया गया था। रोहित को अब मिर्जापुर से ही कोर्ट में पेशी पर लाया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक करीब पांच माह पूर्व भी रोहित ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर अभिरक्षा से फरार होने की साजिश रची थी। इसके तहत रोहित कोर्ट में पेशी के बाद मिर्जापुर पुलिस के साथ हाईवे से होकर लौटते समय मंसूरपुर क्षेत्र में स्थित एक होटल में जा रुका था। इसकी सूचना जैसे ही तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर केपीएस चाहल को मिली, वे तत्काल टीम के साथ उक्त होटल में जा पहुंचे और वहां मौजूद रोहित व मिर्जापुर पुलिस को तत्काल वहां से चलता कर दिया था। माना जा रहा है कि यदि मंसूरपुर थाना पुलिस उस समय सचेत नहीं होती तो जानसठ के सालारपुर में हुई फरारी की घटना पांच माह पूर्व ही मंसूरपुर क्षेत्र में घटित हो गई होती।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें