फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री के कार्यक्रम से हाईवे तीन घंटे जाम

विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम - फोटो : ????? ?? ??? ???
विज्ञापन
लोकल रूटों पर दौड़ेंगी 100 से ज्यादा अतिरिक्त बसें, बढ़ेंगे फेरे
विज्ञापन

13 से 18 अगस्त तक चलेगा रक्षाबंधन अभियान, महिलाएं करेंगी रक्षाबंधन वाले दिन फ्री सफर
मेरठ। रोडवेज ने रक्षाबंधन पर निकलने वाली भारी भीड़ को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 13 अगस्त से 18 अगस्त तक 6 दिन चलने वाले रक्षाबंधन अभियान के तहत न केवल व्यस्ततम रूटों पर अतिरिक्त बसों को लगाया जाएगा, बल्कि पहले से चल रहीं बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। शत-प्रतिशत बस बेड़े को ऑन रोड कराने के लिए वर्कशाप में बसों की मरम्मत कराई जा रही है। कर्मचारियों के लिए इंसेंटिव स्कीम लागू कर दी है।
विज्ञापन

इस बार रक्षाबंधन 15 अगस्त को है। लंबे रूटों के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मेरठ रीजन की बसों को दिल्ली भेजा जाएगा, वहीं लोकल रूटों पर 100 से ज्यादा बसों के अलावा पहले से चल रहीं बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। चालकों-परिचालकों और वर्कशाप कर्मियों के लिए इंसेंटिव स्कीम लागू की है, जिसके तहत 6 दिन की अवधि में ग्रामीण अंतर्जनपदीय क्षेत्र में 1800 किमी बस चलाने पर 1200 रुपये और उपनगरीय क्षेत्र में 1500 किमी बस चलाने पर 1200 रुपये दिए जाएंगे। 1800 किमी से ज्यादा अर्जित करने पर 55 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त दिए जाएंगे। वर्कशाप कर्मचारियों को इस अवधि में प्रत्येक दिन उपस्थित रहने पर 500 रुपये इंसेंटिव दिया जाएगा। आरएम नीरज सक्सेना ने बताया कि 14 अगस्त की आधी रात से 15 अगस्त की आधी रात तक महिला यात्रियों को सभी श्रेणी की बसाें में फ्री सफर की सुविधा दी जाएगी। बस संचालन से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टी प्रतिबंधित कर दी गई है। इस दौरान कोई बिना वाजिब कारण गायब हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें