फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे का निर्माण पूरा नहीं, टोल लेना गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एनएच 34 पर बने बनेड़ा टोल प्लाजा पर मंगलवार से टोल बसूलने का किसानों ने विरोध किया। इस पर किसान नेताओं की प्रतिक्रिया में कहा कि मानक पूरे नहीं होने तक टोल प्लाजा नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन


किरतपुर नजीबाबाद के बीच भनेड़ा में टोल प्लाजा पर टोल की वसूली शुरू कर दी। कंपनी व एनएच की मिलीभगत से अूधरे हाइर्व निर्माण पर वसूली शुरू होने लगी। इसका किसानों ने विरोध किया। किसी का उत्पीड़न न होने दिया जाएगा।

-चौधरी सत्यवीर सिंह, जिलाध्यक्ष भाकियू

एनएच का पूरा निर्माण हुआ नहीं है। ठेकेदारों ने राहगीरों की जेब काटने के लिए अधूरे हाईवे पर टोल वसूली शुरू की। आमजन की आवाज को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने उठाया है। गलत कार्य का विरोध किया।
विज्ञापन

-कैलाश लांबा, पश्चिमी महासचिव राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन

निर्माणाधीन कंपनी ने अभी तक हाईवे पूरा नहीं किया है। हाईवे बीच-बीच में टूटा पड़ा है। क्षतिग्रस्त मार्गों में दुघटनाएं हो रही है। मिलीभगत से कंपनी ने वाहन चालकों से टोल की वसूली शुरू कर दी है।
-महिपाल तोमर, किसान नेता
-
हाईवे अभी मानक पूरे नहीं कर रहा है। मंगलवार से टोल पर टैक्स वसूली शुरू कर दी गई। जो बिल्कुल गलत है। भाकियू अराजनैतिक की ओर से एनएच व प्रशासन को पत्र लिखा था। इसका विराेध कर रहे है।
विज्ञापन

-चौधरी नितिन सिरोही, जिलाध्यक्ष भाकियू अराजनैतिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें