आमने सामने पुलिस व बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
जानलेवा हमले के मामले में शनिवार को देहली गेट पुलिस सराय लालदास में राशिद को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस के सामने आरोपी ने जमकर हंगामा किया था। उसने एक पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर उस पर तमंचा तान दिया था।
आमने सामने पुलिस व बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
राशिद ने अपने साथी को छोड़ने की मांग की। इससे पहले आरोपी ने हवाई फायरिंग भी की थी। बाद में खुद की कनपटी पर तमंचा रख पुलिस को आत्महत्या की धमकी दी।
आमने-सामने पुलिस व बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
इस दौरान उसने पुलिसकर्मी पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया था। सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स पहुंची थी। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद किसी तरह तमंचा छीनकर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया और थाने ले गई थी।
पुलिस गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि राशिद के पास से दो तमंचे बरामद हुए थे। यह तमंचे उसके पास कहां से आए, इसकी जांच की जाएगी। पूछताछ में उसने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।