फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा: मेरठ में पति के लिए भिड़ी दो पत्नियां, जमकर मारपीट, खींचे एक-दूजे के बाल

Wed, 23 Apr 2025 12:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी में थाने के बाहर एक पति को लेकर दो पत्नियां आपस में भिड़ गईं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मेरठ में भिड़ी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईश्क, बेवफाई और फिर विवाद का एक और मामला मेरठ में सामने आया।  यहां एक पति को लेकर दो पत्नियां आपस में भिड़ गईं। दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ के ब्रहम्पुरी थाने के गेट पर उस वक्त हंगामा हो गया जब एक पति के लिए उसकी दो पत्नियां आपस में भिड़ गईं। दोनों ने बीच सड़क पर एक दूसरे को जमकर पीटा। वहीं इस पूरे ड्रामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

यह भी पढ़ें: Weather Update Meerut: आज से 5 दिन तक सताएगी गर्मी, दिन में दिखेगा लू का असर, येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन

दरअसल क्षेत्र निवासी इरशाद ने हाल ही में पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी कर ली। इसकी भनक जैसे ही मायके में रह रही पहली पत्नी को लगी तो वह ब्रह्मपुरी पहुंच गई। वहीं इरशाद का कहना है कि उसकी पहली पत्नी चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई थी। आठ माह तक इंतजार करने के बावजूद वह नहीं लौटी। 

 
विज्ञापन

इसके बाद इरशाद ने दूसरी शादी कर ली। पता चलते ही पहली पत्नी वापस आने की बात करने लगी और साथ रहने की जिद करने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि पहली पत्नी ने अपना भाई बुला लिया। इसके बाद परिवार थाने पहुंचा तो थाने के बाहर ही पति की पिटाई कर दी।  दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले, और मारपीट में दोनों महिलाएं घायल हो गईं।

पुलिस ने हस्तक्षेप कर किसी तरह हालात काबू में किए और दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। फिलहाल, थाने के गेट पर हुई इस मारपीट की चर्चा पूरे शहर में है, और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें