फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना लदे ट्रक में हाईटेंशन लाइन के तार टूटे

विज्ञापन
कस्बे के मुख्य मार्ग पर ओवर लोड वाहन की वजह से लगा जाम। (बहसूमा)
विज्ञापन
सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही गन्ने लदे ओवर लोड वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। क्षेत्र में गन्ना लदे ओवरलोड वाहन हादसाें को न्योता दे रहे हैं। शनिवार को मुख्य मार्ग स्थित मोड खुर्द के पास गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए। तार टूटने से मोड खुर्द मोहम्मदपुर शिकस्त गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने आपूर्ति सुचारु की। ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहन पर अंकुश लगाने की शासन प्रशासन से मांग की है।

खेत से शुगर मिलों तक गन्ना क्रय केंद्र तक गन्ने की ढुलाई के लिए अधिकतर किसान ट्रैक्टर-ट्राॅली या भैंसा-बुग्गी से गन्ना डालते हैं। वही गन्ना क्रय केंद्र से शुगर मिल तक गन्ना ढोने के लिए बड़े-बड़े ट्राॅले या ट्रक का इस्तेमाल किया जाता है। ट्रॉले से गन्ने की ढुलाई के लिए परिवहन विभाग की बिना अनुमति के मौत बनकर दौड़ रहे हैं। शायद जिम्मेदारों को छोड़ यह ओवरलोड वाहन सभी को दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

बताया गया है कि सेटिंग व गेटिंग की मेहरबानी से यह वाहन सभी की आंखों के सामने दौड़ रहे हैं। ट्राले की क्षमता 200 क्विंटल की होती है। ठेकेदार की मनमानी के चलते 400 क्विंटल से भी अधिक गन्ना लाद लिया जाता है। जोखिम भरे रास्ते में हिचकोले खाते हुए किसी तरह से पहुंचते से हैं। इसी प्रकार ट्रक में भी 200 से 250 क्विंटल की क्षमता होती है। यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। साथ ही सफर करने वाले लोगों की जिंदगी से भी खिलवाड़ किया जाता है। इस कारण आए दिन हादसों में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार का कहना है कि थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि सड़कों पर ओवरलोड गन्ना लदे वाहनों की चेकिंग कराई जाए। ओवरलोड वाहनों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य शीघ्र कराया जाएगा।

कस्बे के मुख्य मार्ग पर ओवर लोड वाहन की वजह से लगा जाम। (बहसूमा)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें