फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, कई घायल, रिक्शा चालक गंभीर

Thu, 20 Jun 2019 01:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दुकान में जा घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेडिकल क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार मौत बनकर दौड़ी। कार चालक ने इस दौरान एक रिक्शा चालक सहित चार लोगों को टक्कर मार दी और दुकान में जा घुसा। हादसे में घायल रिक्शा चालक की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि एक अन्य युवक को पुलिस द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


घटना जागृति विहार सेक्टर सात की है। पीएनबी बैंक के बाहर एक आई टेन कार सवार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। लोग जैसे ही चिल्लाए और उसके पीछे दौड़े तो कार चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। इस दौरान चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी।
Trending Videos
विज्ञापन

बचकर निकलने के चक्कर में कार चालक ने आगे जाकर पहले सड़क किनारे खड़े रिक्शा चालक को रौंद दिया और फिर जाकर एक कपड़े की दुकान में घुस गया। हादसे में इलेक्ट्रॉनिक्स की एक अन्य दुकान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग दुकानों से बाहर निकल आए। उन्होंने कार चालक को बाहर निकाल दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी है।

सूचना पाकर यूपी 100 मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। क्रेन की मदद से कार को दुकान से निकलवाकर पुलिस थाने ले आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें