इससे पूर्व में यह लोग उसके भाई चेतन उर्फ भूरा और मां सावित्री देवी की भी हत्या कर चुके हैं। उसके देवर महेंद्र ने बबलू हत्याकांड में सभी हत्यारोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। वह इस हत्याकांड की एकमात्र गवाह है।
हत्यारोपी उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। दबंगों ने अब उसके देवर महेंद्र को भी अपने साथ मिला लिया है। झिटकरी निवासी महेंद्र व शेखर पुत्रगण राजबल, ग्राम प्रधान संत सिंह, जगपाल सिंह, जगबीर, अंकित निवासीगण हसनपुर रजापुर व एक सिपाही उस पर दबाव बना रहे हैं।
उसके देवर महेंद्र ने कहा है कि वह समझौता कर ले, नहीं तो 315 की गोली उसके नाम की रखी है। एसपी क्राइम ने बताया कि थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए है। वहीं महिला को पहले से ही सुरक्षा दे रखी है।