फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार गंगनहर में समाई

विज्ञापन
10srd51a- चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग पर जटपुरा गांव के पास नहर में गाड़ी पलटने की जानकारी करती पुलिस। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार गंगनहर में समाई
विज्ञापन

सरूरपुर। कांवड़ मार्ग पर शनिवार सुबह जटपुरा गांव के पास तेज रफ्तार कार गंगनहर में समा गई, कार सवार 5 लोगों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया। हालांकि कार तेज बहाव के कारण पानी में बह गई। जिसे ढूंढने का काम देरशाम तक जारी रहा। हादसे का शिकार हुए लोगों में एक सेना का जवान भी है जो नोएडा से देहरादून जा रहा था।
कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर ओवर स्पीड आए दिन हादसे का कारण बन रही है। लेकिन स्पीड पर नियंत्रण के लिए प्रशासन के पास कोई ठोस इंतजाम नहीं हैं। शनिवार सुबह कलेमेंटाऊन देहरादून निवासी रोहित पुत्र अनूप कुमार जेस्ट कार से दिल्ली से देहरादून जा रहे थे। मोहन नगर से दुजाना निवासी क्लेमेंटटाऊन में तैनात सैनिक तेजपाल पुत्र रामकिशन भी कार में बैठ गए। इसके अलावा अन्य तीन लोग भी देहरादून जाने के लिए कार में बैठ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रोहटा थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा के पास तेज रफ्तार में दौड़ रही कार अनियंत्रित हो गई। कार डोले को तोड़ते हुए नहर में गिर गई। जिससे कार सवारों में चींख पुकार मच गई। कार डूबते हुए आसपास के लोगों ने देखा और मौके पर पहुंचें। कुछ ग्रामीणों ने तैरकर कार सवार लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इस बीच थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि पानी के तेज बहाव के कारण पानी में समा गई। कार से बाहर निकले पांचों लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं कार को नहर में ढूंढने का कार्य देररात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पूर्व हुआ हादसा-
अभी करीब दो-तीन माह पूर्व गंगनहर पटरी स्थित सलावा गांव के पास कार हादसा हुआ था। जिसमें कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह के गंगनहर पटरी पर कई हादसे हो चुके हैं। ज्यादातर मामलों में वाहनों की तेज रफ्तार हादसों का कारण बनती है। पुलिस-प्रशासन के पास वाहनों की स्पीड को नियंत्रित करने के लिए कोई उचित उपाय नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें